केदारनाथ धाम में हुई बर्फवारी, निचले इलाकों में बड़ी ठंड

केदारनाथ धाम में हुई बर्फवारी, निचले इलाकों में बड़ी ठंड
केदारघाटी। पहाड़ों में मौसम के करवट लेते ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी शुरू हो गई है। वहीं निचले इलाकों में बारिश जारी है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस वर्ष बारिश और बर्फवारी न होने से जलवायु परिवर्तन का डर सताने लगा है। जहां बीते वर्ष दिसंबर माह के अंतिम दिनों में ही भारी बर्फवारी होना जारी रहता था वहीं इस वर्ष जनवरी माह के बीच मे बारिश और बर्फवारी होने लगी है। केदारनाथ धाम में बुधवार को सुबह से बारिश और बर्फवारी जारी है। बता दें कि, धाम में इन दिनों मौसम को लेकर पुननिर्माण के सभी कार्य बंद किए गए हैं। बर्फवारी से तापमान में भारी गिरावट आने लगी है। वहीं धाम में सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी व पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी से काश्तकारों के चेहरे खिलने लगे हैं। बात दें कि किसानों को बारिश न होने से फसलें खराब होने का भय सताने लगा था। हालांकि मौसम विभाग मकर संक्रांति के बाद बारिश और बर्फवारी की आशंका बता रहा था। बुधवार को ऊपरी हिमालयी भूभाग में बर्फवारी होने से निचले इलाकों में बारिश जारी हैं। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट आने लगी है। जिस से स्थानीय लोग गर्म अलाव सेकते नजर आने लगे हैं। आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहा तो निचले इलाकों में भी बर्फवारी हो सकती है।



