उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

जखोली में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 27 की जांच

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जखोली में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 27 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। अगला निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर 05 नवबंर को ऊखीमठ ब्लाक के ग्राम मनसूना में होगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीामा टेकचंदानी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित मोतियाबिंद शिविर में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून की स्वास्थ्य टीम द्वारा 11 पुरूष व 16 महिलाओं सहित कुल 27 लोगों के नेत्रों की जांच की, जिसमें से दो पुरूष व चार महिला सहित कुल 06 ग्रामीणों के नेत्र मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। शिविर में 20 ग्रामीणों को दवा वितरित की गई। मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों का देहरादून स्थिति विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा देहरादून ले जाया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 05 नवंबर को पंचायत भवन मनसूना में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित होगा। उन्होंने जनमानस से इन निःशुल्क शिविरों का लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि उक्त शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर व आशा कार्यकत्री से संपर्क कर सकते हैं।

मोतियाबिंद शिविर में सेवा प्रदान करने वालों में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के दृष्टिमितिज्ञ हनुमंत सिंह, राकेश कुंवर, बृजेश नेगी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!