उत्तराखंडखास खबरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग में मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती

जयंती पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं को बताया प्रेरणास्रोत

रुद्रप्रयाग। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि पंडित पंत ने शिक्षा, चिकित्सा के विकास के लिए अनेक कार्य किए। इसके चलते आज उनके नाम पर उत्तराखंड समेत देश में भी शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थान स्थापित हैं। कहा पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक भी रहे ।उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन परिचय से सीख लेनी चाहिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के अलावा जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!