उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

जंगल में घास लेने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू 

जंगल में घास लेने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के न्यालसू रामपुर रुद्रप्रयाग की सामने स्थित पहाड़ी के जंगल में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह कोतवाली सोनप्रयाग को सूचना मिली कि रामपुर न्यालसू  के समीप जंगल क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम सड़क मार्ग से रामपुर तक पहुंची और उसके बाद मंदाकिनी नदी को पैदल पार करते हुए करीब दो किलोमीटर की खड़ी व दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई तय कर घटनास्थल तक पहुंची। मौके पर महिला की पहचान गीता देवी ,उम्र 40 वर्ष, पत्नी गजपाल सिंह, निवासी रामपुर न्यालसू के रूप में हुई, जिनकी दुर्घटना के समय ही मृत्यु हो चुकी थी।
इसके बाद SDRF कर्मियों ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से अत्यंत कठिन और तीव्र ढाल वाले इलाके से शव को करीब तीन किलोमीटर पैदल नीचे लाकर जिला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!