उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भैरव सेना संगठन एवं व्यापारियों ने की सोनप्रयाग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा पाठ

भैरव सेना संगठन एवं व्यापारियों ने की सोनप्रयाग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा पाठ

फाटा। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में मंगलवार को भैरव सेना सगंठन द्वारा शीतकाल के दौरान हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया गया। जिसमें व्यापार संघ सोनप्रयाग, सहित गौ रक्षा सगंठन एवं होटल व्यवसाई मौजूद रहे।
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भैरव सेना संगठन एवं व्यापारियों द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन में हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन पूजन किया गया।

दरअसल, शीतकाल में यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग सुनसान बना रहता है, व्यापारी व्यवसाय न होने से अपने प्रतिष्ठान छ माह बंद कर देते हैं, यहां पर इन दिनों, एक दो दुकानें खुली रहती हैं, तथा राजमार्ग एवं भवनों में कार्य कर रहे मजदूर ही दिखाई देते हैं। वहीं, आज मंगलवार प्रातः भैरव सेना संगठन एवं व्यापारियों द्वारा हनुमान मंदिर में पूजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद भेंट किया गया। भैरव सेना संगठन जिलाध्यक्ष अशोक सेमवाल ने बताया कि सगंठन एवं व्यवसायियों द्वारा आज प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया गया तथा सभी के सहयोग से मंदिर में भजन हेतु एम्पलीफायर एवं स्पीकर (माइक) भेंट किए गए हैं। जिस से यात्रा काल के दौरान मंदिर में भक्ति भजन सुनाए जाय। गौ रक्षा विभाग अध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि यात्रा पड़ावों में स्थित इन छोटे प्राचीन मंदिरों में भी शीतकाल के दौरान प्रत्येक दिन पूजा पाठ किया जाना चाहिए। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, अतुल जमलोकी, प्रमोद नौटियाल, नितिन जमलोकी, जितेंद्र सेमवाल, कमलेश भट्ट अंकित भट्ट, दीपक नौटियाल सहित भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!