उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंफॉरेस्टरुद्रप्रयाग

मध्यमहेश्वर ट्रेक पर लापता यात्री की खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, 

मध्यमहेश्वर ट्रेक पर लापता यात्री की खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ, डीडीआरएफ,

जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत प्रसिद्ध मध्यमहेश्वर पैदल ट्रेक मार्ग पर ट्रेकिंग के लिए गए 08 सदस्यों के दल में से एक ट्रेकर लापता हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 नवम्बर, 2025 की रात्रि लगभग 10:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मध्यमहेश्वर पैदल ट्रेक पर गए 08 सदस्यों के दल में से एक सदस्य वासू फरासी (उम्र 22 वर्ष), निवासी — डाडा खुदानेवाला, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, अपने साथियों से बिछड़ गया है और उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही आपदा परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तुरंत संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक रांसी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं पुलिस टीमों को सूचित कर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ कर दिया गया।

वर्तमान में भी पुलिस, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की संयुक्त टीमें स्थल पर पहुंचकर लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। टीमों द्वारा 02 ड्रोन की सहायता से भी लापता ट्रेकर की खोज की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा घटना की सतत निगरानी की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र लापता ट्रेकर को खोजने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने रेस्क्यू अभियान में लगे सभी दलों को समन्वय बनाए रखने एवं तलाशी कार्य को युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

🔹 सर्चिंग में लगी टीमें

SDRF टीम:
उप निरीक्षक भगत सिंह — 📞 8449219594

DDRF टीम:
सुनील राणा, नरेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, मनोहरी लाल — 📞 9639585191

थाना ऊखीमठ पुलिस टीम:
उप निरीक्षक रघुवीर सिंह — 📞 9808482977, कां० दीर्घायु शुक्ला — 📞 8433212570, अन्य 02 कांस्टेबल (पुलिस लाइन, रुद्रप्रयाग से)

DRONE टीम: जसपाल राणा — 📞7895933696, दीपक कुमार — 📞 8193974287

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!