दुःखद खबर : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास बस गहरी खाई में जा गिरी, 7 लोगों की मौत, 27 घायल, प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर किए जारी…..

दुःखद खबर : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास बस गहरी खाई में जा गिरी, 7 लोगों की मौत, 27 घायल प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर किए जारी…..
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को गुजरात भावनगर के 35 यात्रियों यसे भरी बस गंगोत्री से वापिस आ रही थी, अचानक बस गहरी खाई में गिर गई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास गंगोत्री धाम से वापस आ रहे यात्रियों का वाहन (यूके07 पी ए 8585) 50 मीटरखाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 7 व्यक्ति की मृत्यु तथा 27 व्यक्ति घायल हैं। जिनको एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले जाया गया।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस , एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी एवं जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है।
उत्तरकाशी दुर्घटना के 28 घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी मे भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से 7 गम्भीर रूप से घायल यात्रियों एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया है।
हेल्पलाईन नम्बर
:: दिनांक 20.08.2023 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त बस वाहन संख्या- UK07PA 8585 में घायल / मृतकों एवं अन्य खोज – बचाव सम्बन्धी कार्यो की जानकारी हेतु 24X7 घंटे जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी के निम्न हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है
सम्पर्क नम्बर
01374-222722, 222126 (टोल फ्री न0-1077)
मो०- 7500337269



