उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

राइंका फाटा में तैनात व्यायाम शिक्षक सच्चितानंद भट्ट हुए सेवानिवृत्त, विद्यालय के शिक्षकों व ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई

राइंका फाटा में तैनात व्यायाम शिक्षक सच्चितानंद भट्ट हुए सेवानिवृत्त, विद्यालय के शिक्षकों व ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई

फाटा। राजकीय इंटर कालेज फाटा में व्ययाम शिक्षक के पद पर तैनात सच्चितानंद भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, व्यपारियों व ग्रामीणों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
राइंका फाटा में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य वी एस चौहान ने कहा कि श्री भट्ट ने हमेशा निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सदैव खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग किया है। उन्होंने कहा कि आपका मुदुल व्यवहार अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहा है। आपके शैक्षिक कार्यकाल के लम्बे अनुभव का फायदा विद्यालय को निरन्तर मिलता रहा है।अभिवावक संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह राणा ने कहा कि श्री भट्ट जी अनुशासन प्रिय शिक्षक रहे, तथा अपने कार्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते रहे। आपकी त्याग व समर्पण की भावना को हमेशा याद किया जायेगा। सेवानिवृत्त कार्यक्रम का संचालन केसरी प्रसाद तिवारी ने किया।

इस मौके पर पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगत सिंह रमोला, बिशम्बर दत्त सेमवाल, विनोद अथवाल, सुभाष शर्मा, शिक्षक देवी प्रसाद सेमवाल, जगत सिंह बर्थवाल, प्रियंका गोस्वामी, किरन पुरोहित सहित अन्य शिक्षक गण, विद्यालय कर्मचारी, ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!