उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

अवैध शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार व शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर निरन्तर प्रभावी चेकिंग की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज शनिवार को थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को 16 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का मैकडॉवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्त का विवरण

मान सिंह वली पुत्र श्री पिऊलाल वली ग्राम ओखरवोट वार्ड नं0 06 आंचल राफ्टी जिला रोलपा नेपाल हाल पता- सोनप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण
1- अपर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह रावत
2- आरक्षी जयप्रकाश
3- आरक्षी अंकित

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!