उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

शराब तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग  एस.ओ.जी. ने किया गिरफ्तार 

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी 13 पेटी शराब की बरामदगी

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग की एस.ओ.जी. ने जवाड़ी बाईपास के समीप चेकिंग के दौरान आशीष सिंह पुत्र श्री मदन सिंह निवासी ग्राम मोहनखाल, रुद्रप्रयाग, लक्ष्मण सिंह पंवार पुत्र श्री कलम सिंह पंवार निवासी ग्राम गाैंणा जिला चमोली को वाहन संख्या UK 07 T 3147 अल्टो कार से कुल 13 पेटी (04 पेटियों में 48 बोतल, 05 पेटियों में 120 अद्दे (हाफ), 04 पेटियों में 192 पव्वे (क्वार्टर) अवैध शराब की बरामदगी कर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

मौके पर पुलिस टीम निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी एस.ओ.जी, आरक्षी कृष्णानन्द सेमवाल, एस.ओ.जी.,  आरक्षी विनय पंवार, एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!