कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गावों में किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने सोमवार को बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गावों में किया जनसंपर्क
ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने सोमवार को बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गावों में जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन उन्हें मिला।
जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मनोज रावत बसुकेदार में रामलीला के कार्यक्रम में पहुँचे उन्होने कहा कि ये रामलीला महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रमुख उदाहरण है ।
उन्होने कहा कि रामलीला का ये मंच कभी पुरुषों का होता था । लेकिन आज महिलाओं के पुरुषार्थ से अब ये मंच का संचालन कर रही हैं । उन्होने कहा कि जब वो विधायक थे उन्होने कई समाजिक विधाओं को बढावा देने के लिए काम किया । उन्होने बताया कि जागर , और मांगल गीतों को बढावा देने के लिए कार्य किया है ।
उन्होने बताया की हमने मांगल के प्रचार के लिए कैंप लगाया। और साथ ही हमने मांगल गीतों की प्रतियोगिताऐं भी कराई। देर रात तक उनका जनसंपर्क कार्यक्रम चलता रहा । लेकिन लोगों की संख्या कम नहीं हुई । खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिया ।



