उत्तराखंडक्राइमखास खबरेंरुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,  फाटा पुलिस ने स्कूटी सवार से पांच पेटी शराब की बरामद तथा सोनप्रयाग में अवैध शराब की तस्करी करते टैक्सी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

रूद्रप्रयाग पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,  फाटा पुलिस ने स्कूटी सवार से पांच पेटी शराब की बरामद तथा सोनप्रयाग में अवैध शराब की तस्करी करते टैक्सी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी फाटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी संख्या UK07DS-9715 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी से मैकडॉवेल व्हिस्की की 12 बोतल एवं 96 पव्वे अवैध (कुल 5 पेटी) शराब बरामद हुई। शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति आशीष कुमार पुत्र शिवलाल, निवासी तालजामण, पोस्ट बड़ेथ, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 21/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज कर दिया गया है।

अवैध शराब की तस्करी करते टैक्सी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुदृढ़ कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध मादक पदार्थों व शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सफलता हाथ लगी है।
आज दिनांक 04 जून  को थाना सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन संख्या UK13 TA 8222 (स्विफ्ट डिजायर) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के भीतर से कुल 04 कट्टों में छिपाकर रखी गई 41 बोतल अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू मार्का) बरामद हुई।
मौके से वाहन चालक अमित सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी बरम्वाड़ी, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी नियमानुसार कब्जे में लेकर सीज किया गया है।
बरामदगी का विवरण – 04 कट्टों में रखी कुल 41 बोतल शराब (इम्पीरियल ब्लू मार्का)

गिरफ्तार अभियुक्त
अमित सिंह पुत्र भगत सिंह, निवासी ग्राम बरम्वाड़ी, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण

1. अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली सोनप्रयाग
2. कांस्टेबल विपिन भण्डारी, कोतवाली सोनप्रयाग
3. कांस्टेबल राजेन्द्र गिरी, एसओजी
4. कांस्टेबल संजय कुमार, एसओजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!