उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

बीकेटीसी उपाध्यक्ष के वाहन पर गिरा विशाल सूखा पेड़, बाल – बाल बचे

कुछ सेकेंड का फर्क और हो सकती थी बड़ी जनहानि,

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के न्यू बस अड्डे स्थित जन कल्याण अस्पताल के समीप बुधवार सायंकाल एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक सूखे और जर्जर पेड़ का विशाल हिस्सा अचानक टूटकर श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान के वाहन पर गिर गया।

हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था और आसपास भी कोई व्यक्ति नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही विजय कपरवान मौके पर पहुंचे और पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में खड़े सूखे और खतरनाक पेड़ों को तत्काल हटाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!