उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

रुद्रप्रयाग पुलिस ने राइका मालतोली में चलाया जन जगरुकता अभियान

जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इन्टर कॉलेज मालतोली में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाया गया जन जगरुकता अभियान

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग  विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में आज 27 जनवरी शुक्रवार को शहीद भरत सिंह, राजकीय इण्टर कॉलेज मालतोली में जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपनिरीक्षक संयोगिता रावत द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के अन्तर्गत गौरा शक्ति मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही उपस्थित बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया।
आरक्षी प्रवीण कुमार द्वारा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन संचालन करने पर 25 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान होने के बारे में बताया गया, सड़क दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्तियों की मदद कर गुड समेरिटिन बनने के बारे में बताया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी द्वारा विभिन्न प्रकार के अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में तम्बाकू के उत्पादों का उदाहरण सहित जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेरा श्री हरीश टम्टा, पीटीए अध्यक्ष श्रीमती ऊषा देवी, विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, उप निरीक्षक संयोगिता रावत, पी0आर0ओ0 पुलिस कार्यालय नरेन्द्र सिंह रावत, आरक्षी यातायात प्रवीण कुमार, आरक्षी धर्मवीर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!