देहरादून। बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड पहुंचे है। उन्होंने इस बीच एक वीडियो मैसेज जारी किया है। जिसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा है कि कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे।
बता दें कि बागेश्वर बाबा उत्तराखंड के दौरे पर हैं जहां वे संतो को बागेश्वर धाम का आमंत्रण देने पहुंचे हैं। उनके द्वारा जारी किया गया वीडियो पोस्ट उत्तराखंड का है। जिसमें उन्होंने ये भी बताया है कि वो दो से तीन दिन की हिमालय यात्रा पर उत्तराखंड में रहेंगे।