तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हुआ शुभारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे जीआईसी के खेल मैदान मे तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक वर्ग शीतकालीन खेल प्रतियोगिताये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुरू हो गयी है । खेल प्रतियोगिताओ मे पांच न्याय पंचायतो के विभिन्न विद्यालयो के सैकड़ो नौनिहाल प्रतिभाग कर रहे है तथा विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की जा रही है।
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओ के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि खेलो मे भी रूचि रखनी से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होने कहा कि कई नौनिहाल खेलो मे बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र व उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके है। कहा कि नौनिहालो को खेलो के प्रति रूचि रखने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रति वर्ष शरद व शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि खेलो मे प्रतिभाग करने से हर खेल की विस्तृत जानकारी हासिल होती है तथा नौनिहालो का बौधिक विकास होता है। कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगामी त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले मे विभिन्न विद्यालयो के नौनिहाल उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगे। प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी ने कहा कि नौनिहालो को खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग सदैव तत्पर रहता है जिससे नौनिहाल खेलो मे बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। ओकारेश्वर वार्ड सभासद प्रदीप धर्म्वाण ने कहा कहा कि खेलो व योगासन अपनाने से स्वास्थ्य जीवन की कल्पना की जा सकती है ।
ब्लॉक क्रीडा समन्वयक सरोप नेगी ने बताया की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ मे दौड़ , लम्बी कूद , ऊंची कूद , भाला फेक , गोला फेक सहित अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जिला प्रवक्ता अजय भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष पंचम सिंह राणा , जी आई सी मक्कू प्रधानाचार्य मान सिंह जगवाण, दीपक नेगी , डी सी थपलियाल, विश्वनाथ बेजवाल, गजेन्द्र करासी , इन्दु , राजीव पोस्ती , सुन्दर लाल वर्मा , सपना गोस्वामी, अखिलेश गोस्वामी , पंकज जोशी , सुदर्शन, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी , सत्यपाल लिंगवाल , सुरेन्द्र सिंह नेगी , रामदयाल, नीलम पुरी , आशीष असवाल, ज्योति प्रकाश शुक्ला , कविता कोतवाल , कुलदीप नेगी , ज्योत्सना , जगत चोपडियाल, शालिनी चौधरी, दीपक भण्डारी , अनिल भट्ट, कुलदीप सेमवाल, सहित विभिन्न विद्यालयो के अध्यापक व नौनिहाल मौजूद थे।



