उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंशिक्षासुरक्षा

रुद्रप्रयाग पुलिस ने छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

रुद्रप्रयाग पुलिस ने छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

रूद्रप्रयाग। जनपद में पुलिस द्वारा लगातार गांव ,नगर व विद्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज गुरुवार 21 सितंबर को उप निरीक्षक यातायत कमल कुमार द्वारा राजकीय इण्टर कालेज फाटा में छात्र -छात्राओं व स्टाफ को यातायात के नियमों के विषय में जागरुक किया गया।

यातायात नियमों के सम्बन्ध में बताया गया कि नाबालिग द्वारा वाहन नहीं चलाना चाहिए, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, गाड़ी तेज गति से न चलाएं, हमेशा सड़क के बाएं चले, नशे की हालत में वाहन न चलाएं इत्यादि की जानकारी दी गयी।
सभी को बताया गया कि यातायत के नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। विद्यालय स्टाफ द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का धन्यवाद किया गया।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से जन-जागरुकता कार्यक्रम निरन्तर चलाये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!