उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 73 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। अवैध तरीके से पिकअप वाहन में परिवहन की जा रही 73 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को जनपद पुलिस ने गिरफ्तार किया। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य करीब पांच लाख पच्चीस हजार बताया जा रहा है।

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये निर्देशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा प्रभावी मुखबिर तन्त्र विकसित कर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन कर रहा है, उक्त सूचना पर अगस्त्यमुनि पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन UK 07 CA 0924 को रुकवाया गया, वाहन को चैक किया गया तो वाहन से मैक्डॉवल व्हिस्की बोतल की 09 पेटी(108 बोतल), मैक्डॉवल व्हिस्की हाफ की 37 पेटी (888 हाफ), मैक्डॉवल व्हिस्की पव्वों की 27 पेटी (1296 पव्वे) बरामद हुई। अत्यधिक मात्रा में शराब परिवहन के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज नही दिखाए जाने पर वाहन चालक मस्कान सिंह पुत्र श्री कुन्दन सिंह निवासी ग्राम जाखड़ी, तहसील जखोली, कोतवाली रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उक्त व्यक्ति को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित वर्ष 2023 के प्रारम्भ से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 98 अभियोग पंजीकृत कर 124 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में ₹ 27,89,300 मूल्य की 4630 बोतल, 72 केन बीयर व 5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गयी है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!