उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के निर्देशन में रोड सेफ्टी एवं अवेयनैस ड्राइव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के निर्देशन में रोड सेफ्टी एवं अवेयनैस ड्राइव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रुद्रप्रयाग। सचिव/सिविल जज (सी०डी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग रूद्रप्रयाग व पुलिस विभाग रूद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वाधान में रोड सेफ्टी एवं अवेयनैस ड्राइव कार्यक्रम का आयोजन सेक्रेड हार्ट कॉन्वेन्ट स्कूल घोलतीर में किया गया। कार्यक्रम में सभी गणमान्यों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारियों एवं सुझावों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया तथा अपने जीवन में सड़क सुरक्षा को नियमित आदत के रूप में सम्मिलित करने हेतु सुझाव दिये। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी तथा उनके मध्य चित्रकला प्रतियोगिता तथा प्रश्रनोतरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। चित्रकला में अर्पित भट्ट प्रथम, दिया नेगी द्वितीय तथा आरूषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में रवि रंजन माननीय (सचिव/सिविल जज (सी०डि0) जिला विधिक प्राधिकरण रूद्रप्रयाग), हर्षवर्धनी सुमन ( क्षेत्राधिकारी यातायात) रूद्रप्रयाग, मुकुल ममगाई ( परिवहन अधिकारी), श्याम लाल (टी०आई रूद्रप्रयाग) व स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व स्कूल के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी अतिथि विद्यालय प्रशासन, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग के कार्मिकों तथा छात्र छात्रों के द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!