नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्मिकों का किया गया रेंडमाईजेशन

नागर निकाय निर्वाचन की मतगणना को सफलापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतगणना हेतु तैनात किए जाने वाले कार्मिकों का किया गया रेंडमाईजेशन
रूद्रप्रयाग। नगर निकाय निर्वाचन को पारदर्शिता एवं सफलापूर्वक संपादित कराने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए मतदान हेतु तैनात किए गए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया।
नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए 37 पोलिंग पार्टियां रिजर्व सहित तैनात की गई हैं जिसमें 30 पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी तथा 07 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई है। जिसमें कुल 148 कार्मिकों का रेंडमाईजेशन किया गया।
नगर निकाय निर्वाचन की मतगणना को पारदर्शिता एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने के लिए मतगणना हेतु तैनात किए जाने वाले सुपरवाइजरों मतगणना सहायकों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया जिसके लिए रिजर्व सहित 33 पोलिंग पार्टियां तैयार की गई हैं। हर एक पार्टी में 04 कार्मिक तैनात किए गए हैं।
नगर निकाय की मतगणना हेतु कुल 26 टेबिल लगाई जाएंगी। जिसमें नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग में 07, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 07 एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी में 04-04 टेबिल लगाई जाएंगी। रेंडमाईजेशन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल आदि मौजूद रहे।



