उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में काँग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र  गोस्वामी ने जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष पद पर काँग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केदारनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज रावत सहित काँग्रेस संगठन के पदाधिकारियो ने उनके चुनाव प्रचार को गति देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है तथा काँग्रेस संगठन का हर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार अभियान में जुट गया है। साथ ही जन सम्पर्क कर काँग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर काँग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत सिल्ली ,अमकोट,धान्यू, ताली बगर,मरघट,गंगानगर, जवाहनगर बनियाणी, सौडी, अमोटा, बेडूबगड,विजयनगर ,अगस्तमुनि मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगा।

विभिन्न क्षेत्रो भ्रमण करते हुए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र को तीर्थाटन व पर्यटन तथा देवनगरी के रूप मे विकसित करने की सामूहिक पहल की जायेगी तथा नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनता के अनुरूप कार्य योजना तैयार की जायेगी। कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत सीवर लाइन का निर्माण शीध्र किया जायेगा तथा बन्दरो के आतंक से निजात दिलाने के लिए हिमाचल की तर्ज पर कार्य किया जायेगा तथा सड़को पर आवारा घूमने वाले पशुओ के लिए गौशाला का निर्माण कर गौ रक्षा के संरक्षण व संवर्धन के लिए बेहतरीन कार्य भी जन भावनाओ के अनुरूप किया जायेगा। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी वार्डो ,नगरो व कस्बो मे महिला समूहो का गठन के सिलाई ,बुनाई ,कडाई का परीक्षण देने के साथ यात्रा सीजन मे महिला समूहो के द्वारा स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहो को प्रेरित किया जायेगा इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण, कांग्रेस अगस्तमुनि प्रभारी बीरेन्द्र बुटोला, कुवर लाल ,शिव सिंह रावत ,पूर्व प्रमुख विनोद चंद , ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाई, पी सी सी कुलदीप कण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल,भूपेंद्र राणा, दीपा देवी , पूर्व जिपस देवेश्वरी नेगी, रजनी रावत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!