उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रूद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की अपील

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रूद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की अपील

रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग में पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद में नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतो में भाजपा की जीत तय है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में जनता निकाय चुनाव में भी भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि यह निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि परिवार है, जिसमें सभी लोग मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे प्रदेश में 90 फीसदी सीटों पर सभासद भी पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पार्टी प्रत्याशी चंद्र मोहन सेमवाल, को भारी मतों से विजय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार है और नगर निगमों और नगर पालिकाओं में हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और विकास की गति आगे बढ़ेगी। इसके उपरांत उन्होंने तिलवाड़ा नगर पंचायत चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए निकाय चुनाव की भावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने नगर क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए पार्टी प्रत्याशी विनिता देवी के पक्ष में वोट मांगे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अगस्त्यमुनि पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी सतीश गोस्वामी के समर्थन में रैली में शामिल हुए। रैली बैंक कॉलोनी से विजयनगर होते हुए पुराना देवल तक भाजपाइयों ने नारेबाजी के साथ निकाली।

इस मौके पर रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर पालिका सहित हम सभी नगर पंचायतों में भी बड़ी जीत के साथ विजय हो रहे हैं जनता का पूरा विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है और हमारे सभी प्रत्याशी बड़ी जीत की ओर बढ रहे हैं। उन्होने कहा कि निकाय चुनाव के बाद नगर पंचायत अगस्तयमुनि को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। वही केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के बंसत बिहार नागकोट में पार्टी प्रत्याशी सतीश प्रसाद गोस्वामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होने कहा कि हम जनपद रुद्रप्रयाग की सभी सीटो पर विजय हो रहे है। निसंदेह रुद्रप्रयाग नगर पालिका सहित जनपद की चारो नगर पंचायतो में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तथा विकास के कार्यो को गति मिलेगी।

इस अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष अजेन्द अजय, भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी चन्द्र मोहन सेमवाल, तिलवाडा नगर पंचायत प्रत्याशी विनिता देवी, जिला प्रभारी ऋषि कण्डवाल, चुनाव प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिला महामंत्री भारत भूषण भटट, चुनाव संयोजक अजय सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी, मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, बीना राणा, जय प्रकाश सेमवाल, अनिल कोठियाल, जिला मिडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र जोशी,दरम्यान जखवाल, सविता भंडारी, प्रदीप राणा, शीला रावत, विकास डिमरी, सुरेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!