उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर वाराणसी से हरिद्वार पहुँची भव्य कलश यात्रा, 3 अगस्त को पहुंचेगी रुद्रप्रयाग

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर वाराणसी से हरिद्वार पहुँची भव्य कलश यात्रा, 3 अगस्त को पहुंचेगी रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर वाराणसी से हरिद्वार पहुँची कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

भव्य कलश यात्रा के हरिद्वार जनपद के भगवानपुर पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके महान विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन से सभी को रूबरू करवाया। उन्होंने कहा हम सभी को सदैव आपसी सौहार्द को बनाए रखना है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी ने बताया कि जल कलश यात्रा 3 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग पहुँचेगी, जहाँ कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में रूद्रप्रयाग भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी भी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!