उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

केदार – बद्री मानव समिति द्वारा ग्राम बावई में महिला पात्रों द्वारा रामलीला का किया जा रहा मंचन

रामलीला के आठवें दिन रावण अंगद संवाद का बेहतरीन मंचन

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने की शिरकत

रुद्रप्रयाग। केदार – बद्री मानव समिति के तत्वाधान में  ग्राम सभा बाबई के सहयोग से महिला पात्रों द्वारा रामलीला मंचन किया जा रहा है। रामलीला के आठवें दिन रावण अंगद संवाद का बेहतरीन मंचन महिलाओं द्वारा किया गया। महिलाओं की रामलीला को देखने  भारी संख्या में दूर दराज गांवों से भीड़ उमड़ रही है।

ग्राम बावई में आयोजित रामलीला में महिलाओं पात्रों द्वारा रावण अंगद संवाद का शानदार अभिनय किया गया। लीला में अंगद ने रावण को ललकारा, जिसमें अंगद ने रावण सेना को उसके पैर को जमीन से ऊपर उठाने की शर्त लगाई। जिसके बाद रावण सेना ने एक एक करके अंगद के पैर को उठाने का प्रयास किया। किन्तु सभी विफल रहे। अंत में रावण अंगद के पास पहुंचा, किन्तु अंगद ने रावण को भगवान राम के पैर पकड़ने को कहा। जिसके बाद दर्शकों ने जोरदार करतल ध्वनि कर कलाकरों का उत्साहवर्धन किया।

रामलीला के आठवें दिन बतौर मुख्य अथिति पहुंचे केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हमारा अस्तित्व राम से शुरू और राम पर खत्म होता है। इसलिए हमारी आने वाली पीढ़ी को राम के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने उप चुनाव में बीजेपी को समर्थन के लिए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बावई गांव की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया, साथ ही यहां पर विभिन्न पैदल मार्गों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने समिति के मुख्य कार्यकर्ता राजेंद्र नेगी के आकस्मिक निधन होने पर उन्हें रामलीला मंच से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ उन्होंने सभी ग्राम वासियों व रामलीला मंचन कमेटी को शुभकामनाएँ दी। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुदर्शन भंडारी, बाबई ग्राम सभा प्रधान देवेश्वरी राणा, समिति की निदेशक आरती गुसाई, विलोचना रावत, महिपाल सिंह गुसाई, सूरजपाल सिंह गुसाई, कुंवर सिंह भंडारी , जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, अध्यक्ष तल्ला नागपुर विकास संघर्ष समिति अमित प्रदाली , पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष नौटियाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री देवेंद्र भट्ट, गुमान सिंह चौधरी, विनोद बास्कंडी, गजाधर प्रसाद वशिष्ठ सहित ग्रामीण व दर्शक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!