उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरें

केदारनाथ विधायक ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती गौंडार गांव की युवती का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

केदारनाथ विधायक ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती गौंडार गांव की युवती का जाना हाल, हर संभव मददका दिया भरोसा

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गुरुवार देर सांय को एम्स ऋषिकेश में भर्ती गौंडार गांव की युवती का हालचाल जाना।

गुरूवार को मदमहेश्वर घाटी के सीमांत गांव गौंडार की प्रीति पुत्री बलबीर सिंह घास के लिए जंगलों में गयी थी जहां पर चट्टान से गिर कर गम्भीर घायल हो गयी। जिसके बाद हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में लाया गया। जहां पर अभी युवती का उपचार चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश एवं विधायक आशा नौटियाल की पहल पर घायल को तुरंत रांसी हेलीपैड से एयरलिफ्ट किया गया। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने एवं गम्भीर स्थिति को देखते हुए तत्काल हेलीसेवा के माध्यम से घायल युवती को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। विधायक नौटियाल ने देर सांय एम्स जाकर घायल का हालचाल जाना एवं उनके पारिवारिकजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हेली एम्बुलेंस सेवा चलाई जा रही है जो गम्भीर घायलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। कहा कि हेलीसेवा के द्वारा सुदूर क्षेत्रों से घायलों को तत्काल हायर सेंटर पहुंचाया जा रहा है जिससे उन्हें उचित उपचार मिल रहा है। गौंडार गांव के निवर्तमान प्रधान वीर सिंह ने प्रदेश सरकार, विधायक आशा नौटियाल एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!