
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को आ सकते हैं पिथौरागढ़।
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ आ सकते हैं। नारायण आश्रम में रात्रि विश्राम करने के बाद प्रधानमंत्री 12 अक्टूबर को चीन सीमा से सटे ज्योलिकांग में आईटीबीपी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर कुछ समय जवानों के साथ बिताएंगे और फिर आदि कैलाश के दर्शन कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर से वह नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। दोपहर में उनका पिथौरागढ़ में क्षेत्र के प्रथम गांव के निवासियों से संवाद और फिर जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रदेश भाजपा तैयारी में जुटे गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसी वर्ष जून जुलाई में पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित था। लेकिन तब वह नहीं आ पाए थे। अब अगले माह उनका पिथौरागढ़ दौरे का कार्यक्रम बन रहा है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारी में जुटने को कहा है , इस से भी समझा जा रहा है कि प्रधानमंत्री 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करने के बाद अपने आराध्य देव बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ भी जा सकते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि अभी प्रधानमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है।



