उत्तराखंडखास खबरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

अग्निवीर योजना के विरोध में रुद्रप्रयाग पहुंचा कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन, पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत

कांग्रेस की सरकार बनते ही खत्म होगी अग्निवीर योजना : कर्नल राम रतन नेगी,

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में अग्निपथ/अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में चल रहे राज्यव्यापी आंदोलन के पांचवें चरण का रथ मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचा। यहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। राज्य के सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए हैं, जिन पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की अग्निवीर भर्ती योजना देश की मजबूत सैन्य व्यवस्था को कमजोर करने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को समाप्त किया जाएगा। साथ ही उन्होंने युवाओं और पूर्व सैनिकों से इस योजना के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया।
जिला पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम के दौरान कई पूर्व सैनिकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से निराश लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि अग्निपथ/अग्निवीर योजना व्यावहारिक नहीं है और इससे सेना की दीर्घकालिक क्षमता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।
कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल ने कहा कि अग्निवीर योजना उत्तराखंड के युवाओं के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली है। उन्होंने लोगों से राज्यव्यापी आंदोलन का समर्थन करने और योजना के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
रैली और सभा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट गोपाल गड़िया, हवलदार बलवीर सिंह पंवार, कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आर.पी. ध्यानी, इं. आलम सिंह रावत, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, राय सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बुटोला, अर्जुन गैरवार, नरेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण रावत, सूबेदार ऑनरेरी कप्तान दलबीर सिंह राणा, सूबेदार बलबीर सिंह पंवार, सूबेदार वीरेंद्र सेमवाल, सूबेदार धर्मा लाल, नायक हयात सिंह, सिपाही भूपाल लाल, अंकुर रौथाण सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक एवं नगर इकाइयों तथा विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!