उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें
पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अजय सैनी (उम्र 22 वर्ष) पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम बिंदु खेड़ा, पोस्ट सईद नगर, थाना टांडा, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल No.1) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 34/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नशे के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी सुल्तान सिंह, होमगार्ड शिव लाल मौजूद रहे।



