
श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में मीट-मांस ले जाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति के विरुद्ध हुआ अभियोग पंजीकृत
रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में अनैतिक कार्य मीट मांस ले जाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही शुरू।
बीते 07 जून को श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास एक कट्टे में मांस मिला था, जिस पर आम जनमानस सहित केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने आपत्ति प्रकट की गयी थी। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता विपुल धर्म्वाण निवासी मंगोली तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग की शिकायत के आधार पर आज कोतवाली सोनप्रयाग में भा0द0सं0 की धार्मिक भावनाएं आहत करने सम्बन्धी धारा के तहत प्रतिवादी किरन बहादुर पुत्र श्री पंचबहादुर निवासी कोचुभांग जिला रोलपा नेपाल हाल दुकानदार व्यापार संघ गेट के नजदीक केदारनाथ के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के स्तर से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग की विवेचना जारी है।



