रूद्रप्रयाग में हुई सनसनी खेज मौतों में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, अपराधियों की तलाश के लिए टीमें रवाना
रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी क्षेत्रान्तर्गत एक कमरे में मिले थे दो शव, हत्या की आशंका के दृष्टिगत पुलिस ने वादी बन किया मुकदमा दर्ज।
जनपद मुख्यालय स्थित होटल में मिली मृतका के सम्बन्ध में मृतका को छोड़कर भाग निकले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीमें रवाना।
रूद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई अलग अलग घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी (तिलवाड़ा) क्षेत्रान्तर्गत एक किराए के कमरे में नेपाली मूल की महिला व उसके बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने पर मामले में पुलिस के स्तर से से फोरेंसिक टीमों की सहायता से आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए शवों को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है। प्रथम दृष्टतया मृतकों की हत्या कुछ दिन पूर्व की गई प्रतीत होती है और घटना के बाद से मृतका का पति दीपक बहादुर (नेपाली मूल का) फरार है। इस मामले में जनपद पुलिस के स्तर से इस मामले में वादी बनकर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 12/2026 धारा 103 (1) हत्या का अभियोग पंजीकृत विवेचना प्रचलित कर अभियुक्त की तलाश हेतु टीमें रवाना की गयी हैं।
वहीं, जनपद मुख्यालय में अन्य मामले में कल देर सांयकाल 8 बजे के आसपास गैलेक्सी होटल स्वामी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके होटल में रुकी एक महिला जो कि बेहोशी की हालत में है, पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला जो कि बेहोशी की हालत में थी, को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे ब्रॉड डैड घोषित किया गया है। पुलिस टीम द्वारा होटल के इस कमरे को सील कर फॉरेन्सिक टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया जानकारी सामने आयी है कि उक्त महिला अपने पति और उसके दोस्त के साथ इस होटल में दिनांक 06.03.2026 की रात्रि में रुके थे। कल दिनांक 07.03.2026 की प्रातःकाल दोनो व्यक्ति यह बताकर निकले थे कि वे थोड़ी देर में आ रहे हैं। परन्तु पूरे दिन भर सहित देर सांयकाल तक उनके वापस न आने पर होटल संचालक को शक होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था। इस महिला व इसके साथ आये व्यक्ति हरियाणा के निवासी हैं तथा इस सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से महिला के परिजनों से सम्पर्क स्थापित कर लिया गया है। परिजन रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं, उनके आने के उपरान्त मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। महिला को छोड़कर निकल चुके इन व्यक्तियों की तलाश हेतु पुलिस टीमें रवाना हैं।
विवरण —
मृतका – काजल पुत्री पप्पू निवासी शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा।
भागे हुए व्यक्तियों का विवरण –
1- अरुण पुत्र राजेश निवासी कैथल, हरियाणा। (मृतका का तथाकथित पति)
2- अक्षय कुमार पुत्र पृथि, निवासी कैथल, हरियाणा।दोनो मामलों में पुलिस द्वारा की गयी अग्रिम कार्यवाही से पृथक से अवगत कराया जायेगा।



