शराब तस्करी में संलिप्त नेपालियों की पुलिस कर रही निरन्तर गिरफ्तारी

शराब तस्करी में संलिप्त नेपालियों की पुलिस कर रही निरन्तर गिरफ्तारी
रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी है। यात्रा व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के साथ ही जनपद पुलिस के स्तर से प्रभावी चेकिंग व मुखबिर तन्त्र विकसित करते हुए यात्रा की आड़ में शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के दौरान थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सूचना तन्त्र विकसित करते हुए अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 अलग-अलग प्रकरणों में 02 नेपाली व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
अभियोगों का विवरण
केस नं0- 1️⃣
विमल शाही, पुत्र रत्ना शाही, निवासी ग्राम बड़की, पोस्ट बड़की, जिला जुमला, नेपाल। हाल निवासी गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामदगी विवरण– 14 बोतल मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब
केस नं0- 2️⃣
काली बहादुर, पुत्र दान बहादुर, निवासी ग्राम बड़की, पोस्ट बड़की, जिला जुमला, नेपाल। हाल निवासी गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामदगी विवरण– 14 बोतल मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की अवैध अंग्रेजी

पुलिस टीम का विवरण
1- मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार
2- आरक्षी मिन्टू सिंह
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित यात्रा काल में अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 44 अभियोग पंजीकृत कर 51 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 1133 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 6.80 लाख है।
अवैध शराब तस्करी एवं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।



