
पुलिस ने अवैध शराब तस्करी कर रहे नेपाली व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। जनपद पुलिस की अवैध शराब तस्करी के रोकथाम व धरपकड़ हेतु निरंतर अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार चौकी फाटा पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौड़ चौकी क्षेत्रान्तर्गत नेपाली व्यक्ति दीपक सिंह पुत्र गौर चंद्र सिंह निवासी लापू थाना गमगढ़ी, जिला मुगू, नेपाल को 20 बोतल अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। चैकिंग दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी, आरक्षी अंकित कुमार मौजूद रहे।
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।



