उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अभिनव भटट् के मतदाता जागरूकता अभियान हिन्दी गाने की होगी लांचिंग

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। पी जी कालेज अगस्तमुनि में एम एस सी प्रथम वर्ष के छात्र अभिनव भटट् का मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित हिन्दी गाने की लांचिंग आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गांधी पार्क देहरादून में राज्यपाल द्वारा की जायेगी। स्वीप के राज्य नोडल अधिकारी द्वारा अभिनव भटट् व पी जी कालेज अगस्तमुनि के स्वीप के अधिकारी को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमन्त्रण भेजा गया है। अभिनव भटट् द्वारा पूर्व में सम्पन्न हुए विधानसभा के समय में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दो गानों की लांचिंग तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा की गयी थी। अभिनव भटट् द्वारा अपने हिन्दी गाने में मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है। मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित गाने की लांचिंग राज्यपाल द्वारा किये जाने पर केदार घाटी गौरवान्वित हुए हैं तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है। तुंगनाथ घाटी करोखी रोडूं निवासी अभिनव भटट् के पिता चण्डी प्रसाद भटट् वर्तमान समय में उत्तराखण्ड सरकार में राज्यमंत्री है तथा माता ऊषा भटट् गृहणी के साथ क्षेत्र पंचायत करोखी के पद कर रहकर समाज सेवा कर रही है। अभिनव भटट् वर्तमान में पीजी कालेज अगस्तमुनि एम एस सी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। अभिनव भटट् द्वारा वर्ष 2022 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक हिन्दी व एक गढ़वाली गीत लिखा था जिसकी लांचिंग तत्कालीन जिलाधिकारी मनुज गोयल द्वारा की गयी थी। इन दिनों अभिनव भटट् द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक हिन्दी गीत लिखा गया है जिसकी लांचिंग आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल द्वारा गांधी पार्क देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा। स्वीप के राज्य नोडल अधिकारी मुहम्मद असलम द्वारा अभिनव भटट् व पी जी कालेज अगस्तमुनि के स्वीप अधिकारी डा0 मनीषा सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमन्त्रण भेजा गया है। अभिनव भटट् द्वारा अपने गाने में ( तुम्हें उठना है, तुम्हें जगना है, तुम्हें करना है कुछ देश के लिए) कुछ प्रकार से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है! अभिनव भटट् का कहना है कि मेरा मुख्य उद्देश्य आम मतदाताओं को जागरूक करना है जिससे मतदान प्रतिशत में निरन्तर वृद्धि हो सके। इस सफलता का श्रेय अभिनव भटट् अपने माता – पिता व गुरूजनो को देते है! अभिनव भटट् की इस सफलता पर केदार घाटी के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अभिनव भटट् के प्रयासों से केदार घाटी गौरवान्वित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!