
शराब तस्करी कर रही नेपाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक नेपाली मूल की महिला अनीता सिंह पत्नी रतन सिंह निवासी ग्राम महाभई पालिका थाना मानमा, नगर पालिका जिला कालीकोट नेपाल। हाल सोनप्रयाग को 48 हाफ शराब मैकडॉवल्स व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। मौके पर पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जावेद अली, महिला आरक्षी रुचि, महिला हो0गा0 मनीषा मौजूद रहे।



