उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंशिक्षा

उत्तराखंड के इतिहासकार यशवंत सिंह कठोच को मिला पद्मश्री

उत्तराखंड के इतिहासकार यशवंत सिंह कठोच को मिला पद्मश्री

डॉ. कठोच पौड़ी जनपद के मांसों गांव के है मूल निवासी

श्रीनगर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया है। डॉ कठोच ने 33 वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं इसके साथ ही वह इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं। डॉ. कठोच पौड़ी जनपद के एकेश्वर विकासखंड स्थित गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने 1974 में आगरा विवि से प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति तथा पुरातत्व विषय में विवि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 1978 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के गढ़वाल हिमालय के पुरातत्व पर शोध ग्रंथ प्रस्तुत किया और विवि ने उन्हें डीफिल की उपाधि से नवाजा। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने 33 साल सेवाएं दीं। वर्ष 1995 में वह प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। डॉ कठोच वर्तमान में भी अपने मूल गाँव मांसों और पौड़ी दोनों जगहों पर निवास करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!