अवैध शराब तस्करी कर रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी कर रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध तरीके से शराब का भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर रुप से प्रभावी चैकिंग की जा रही है।
चैंकिंग अभियान के दौरान आज रविवार 25 मई को चौकी फाटा पुलिस द्वारा वाहन संख्या UK 07 BB 7008 में मोहन सिंह पुत्र स्व. श्री अमर सिंह, निवासी ग्राम गैठाणा, पोस्ट कोट बांगर, तहसील जखोली, रुद्रप्रयाग को 12 पेटी मैक्डॉवल नम्बर वन शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया है।
चैंकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक दिनेश सती, आरक्षी अंकित कुमार, आरक्षी अनुज कुमार मौजूद रहे।
जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है। यात्रा अवधि में अब तक जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 14 मुकदमे दर्ज कर 1059 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 06 वाहन सीज किये गये हैं। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य करीब 8 लाख रुपए है।



