उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगारव्यापार

स्वरोजगार हेतु इच्छुक युवाओं के लिए पर्यटन विभाग आयोजित करेगा विभिन्न कोर्स

स्वरोजगार हेतु इच्छुक युवा कर सकते हैं आवेदन

रूद्रप्रयाग। जिला पर्यटन कार्यालय रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में जनपद के युवक-युवतियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 जिला योजना के साहसिक मद के अन्तर्गत बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स, एडवेंचर फाउन्डेशन कोर्स, तथा ट्रैकिंग का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए इच्छुक युवक-युवतियों की आवश्यकता है।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक युवक-युवतियों के द्वारा किसी भी कार्य दिवस पर अपना आवेदन पत्र जिला पर्यटन कार्यालय, रूद्रप्रयाग में जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, हाई स्कूल का प्रमाण पत्र, 01 पासपोर्ट साईज फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र) आवश्यक होंगे। कहा कि आवेदकों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!