उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

अवैध शराब तस्करी कर रहे 5 युवकों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

केदारनाथ यात्रा में अवैध शराब तस्करी कर रहे 5 युवकों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अवैध शराब तस्करी कर रहे तस्करों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

चैकिंग के दौरान चौकी बसुकेदार पुलिस द्वारा 04 नेपाली युवकों को 112 बोतल अवैध शराब तस्करी एवं परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे वाहन संख्या यूके 13 टीए 1338 ईको कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। इनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं 60(1)/72 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण
1-इकराज बम पुत्र श्री प्रेम बम निवासी ग्राम सुनवाड़ा थाना जिला कालीकोट नेपाल उम्र 19 वर्ष हाल निवासी निकट विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग।
2-भूपेंद्र बधुवाल पुत्र श्री पदम बधुवाल निवासी निवासी ग्राम माणा पाती थाना गमगढ़ी जिला मोगा नेपाल उम्र 21 वर्ष हाल निवासी निकट विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग।
3-बादल ठाकुर पुत्र जुम्मा ठाकुर निवासी ग्राम चौकी थाना कालीकोट जिला कालीकोट नेपाल उम्र 19 वर्ष हाल निवासी निकट विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग।
4- रणजीत सिंह असवाल पुत्र स्व0 फते सिंह असवाल निवासी ग्राम नाला थाना गुप्तकाशी उम्र 40 वर्ष, जिला रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण

1-अपर उप निरीक्षक जावेद अली
2-आरक्षी हरि सिंह
3-होमगार्ड शिव कुमार
4-पीआरडी महेश जोशी चौकी बसुकेदार थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित यात्रा अवधि में अवैध शराब तस्करी के 17 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, व कुल 650 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है। पुलिस के स्तर से अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।

शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे चैकिंग अभियान में थाना अगस्त्यमुनि की चौकी बसुकेदार पुलिस ने एक व्यक्ति से 27 बोतल शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण –
शंकर सिंह पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी ग्राम सिनघाटा, तहसील व पो0 बसुकेदार, जिला रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण-
1 अपर उप निरीक्षक जावेद अली
2 आरक्षी हरि सिंह, चौकी बसुकेदार, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!