उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

सफाई अभियान के तहत 64 व्यक्तियों के विरुद्ध गंदगी फैलाने पर की गई कार्यवाही, धाम में निरंतर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

सफाई अभियान के तहत 64 व्यक्तियों के विरुद्ध गंदगी फैलाने पर की गई कार्यवाही, धाम में निरंतर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि, नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशल के पर्यावरण मित्रों द्वारा संयुक्त रूप से गोल चौराहे से हिमलोक टेंट काॅलोनी (जीएमवीएन) के गेट तक मार्ग किनारे तथा मंदाकिनी नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान लगभग ढाई क्विंटल प्लास्टिक कचरा 30 थैलों में एकत्रित किया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि सफाई अभियान के साथ ही गंदगी फैलाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अब तक 64 व्यक्तियों का चालान किया गया तथा 36700 सौ रुपए की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई। उन्होंने बताया कि रूटीन सफाई व्यवस्था के साथ ही विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज दूसरे दिन भी हिमलोक टेंट काॅलोनी (जीएमवीएन) के गेट तक मार्ग किनारे तथा मंदाकिनी नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई अभियान का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी सफाई व्यवस्था चंद्रकांत भट्ट ने किया तथा सफाई अभियान में प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक नगर पंचायत मुकेश, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!