केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का हो रहा स्वास्थ्य उपचार

केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का हो रहा स्वास्थ्य उपचार
रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है। जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि शनिवार को आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 2592 ( केवल ओ०पी०डी० 2359) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें (ओ०पी०डी० में 1740 पुरुष तथा 619 महिलाएं ) शामिल हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 89646 तथा केवल ओपीडी के माध्यम 77482 से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 61890 पुरुष तथा 15592 महिलाएं शामिल हैं। आज 47 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2544 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।



