केदारघाटी में अघोषित विद्युत कटौती से आमजन सहित तीर्थयात्री परेशान
केदारघाटी में अघोषित विद्युत कटौती से आमजन सहित तीर्थयात्री परेशान।
रूद्रप्रयाग/फाटा। केदारघाटी में इन दिनों पूरे दिन हो रही विद्युत कटौती से आमजन परेशान बने हुए हैं। विद्युत गुल होते ही फाटा क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के नेटवर्क भी गायब हो जाते हैं। जिस से ग्रामीण, व्यापारी एवं यात्री सभी परेशान बने हुए हैं।
इन दिनों केदारनाथ धाम यात्रा चरम पर है, धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा पूरे दिन लाइट की कटौती करने पर लगा हुआ है। लाइट गुल होते ही फाटा क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के नेटवर्क भी गायब हो जाते हैं। जिस से व्यापारी एवं यात्री दोनों परेशान बने हुए हैं। नेटवर्क न होने से तीर्थयात्री ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। जिस से सभी को परेशानी हो रही है। वहीं यात्रा सीजन का समय होने पर कारोबारियों को विद्युत की आवश्यकता लगातार बनी हुई है, लेकिन इस प्रकार अघोषित विद्युत कटौती से सभी परेशान हैं।
व्यापार संघ महामंत्री फाटा जसपाल राणा ने बताया कि विद्युत विभाग का पूरे वर्ष यही सिलसिला बना रहता है। उम्मीद रहती है कि यात्रा काल में विद्युत सुचारू रहेगी लेकिन कटौती का सिलसिला जून माह में भी जारी है। वहीं, विद्युत न होने से एयरटेल कंपनी के नेटवर्क भी गायब हो जाते हैं। कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करने के बाद भी नेटवर्क के हालात जस के तस बने हुए हैं।
वहीं, व्यापार संघ अध्यक्ष शेरसी जितेंद्र सेमवाल ने बताया कि विद्युत विभाग बिल तो भरपूर वसूल रहा है परंतु यात्रा सीजन में भी अघोषित विद्युत कटौती बनी हुई है, इस प्रकार पूरे दिन लाइट न रहने से उपभोक्ताओं तथा यात्रियों को परेशान का समाना करना पड़ रहा है।
उन्होंने विद्युत विभाग को इस प्रकार कटौती न करने की मांग की है।



