बदरीनाथ हाइवे पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारकोटा के समीप सम्राट होटल के पास शनिवार तड़के एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन सब्जी लेकर रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था।
प्राप्त सूचना अनुसार प्रात: करीब 4:00 बजे, पिकअप वाहन UP20BT2690 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमों ने त्वरित रेस्क्यू प्रारंभ किया। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जाकिर (उम्र 40 वर्ष), निवासी बागुवाला मंडावली, नजीमाबाद – गंभीर रूप से घायल, जिसे बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं, सोहेब (उम्र 28 वर्ष, पुत्र सकील), निवासी बागुवाला मंडावली, नजीमाबाद – अंडर ऑब्जर्वेशन मै है
घटनास्थल पर पहुंची राहत एवं बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



