उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, जनप्रतिनिधि के पति पर आरोप,

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, जनप्रतिनिधि के पति पर आरोप,

पीड़ित एम्स ऋषिकेश में जिंदगी की जंग लड़ रहा

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के समीप जवाड़ी क्षेत्र में बीती 19 फरवरी की रात घटी एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सौंरा-जवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य किरन नौटियाल के पति, जवाड़ी निवासी राजेंद्र नौटियाल पर शादी समारोह से लौट रहे शंभू प्रसाद नौटियाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे शंभू प्रसाद नौटियाल एक विवाह समारोह से घर लौट रहे थे, तभी अचानक उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनके आंख, कान, नाक, मुंह, सिर, कमर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद वे लहूलुहान हालत में गिर पड़े।

हालत गंभीर, उच्च केंद्र रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले गए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने पहले श्रीनगर रेफर किया और बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें All India Institute of Medical Sciences Rishikesh भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित की पत्नी नीलम नौटियाल ने 22 फरवरी 2026 को कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 117(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में तनाव, निष्पक्ष जांच की मांग,,

घटना के बाद जवाड़ी क्षेत्र में सामाजिक तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने और आरोपी का जनप्रतिनिधि परिवार से संबंध होने के कारण मामला संवेदनशील हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी कोतवाल निरीक्षक सुरेश बलूनी ने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!