उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि में मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन, लोगों ने ली मतदान की शपथ

अगस्त्यमुनि में मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन, लोगों ने ली मतदान की शपथ

रूद्रप्रयाग। स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु रविवार को अगस्त्यमुनि में आयोजित “अगस्त्य महोत्सव एवं वैशाखी मेला” के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की अनिवार्यता को रोचक व सारगर्भित तरीके से दर्शाया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने सैकड़ों उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें यह संकल्प लिया गया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विक्रम सिंह झिँक्वाण, त्रिलोक सिंह रावत (BRC), मनोज दरमोड़ा (NPRC अगस्त्यमुनि), नीलम करासी, स्वीप टीम के सक्रिय सदस्य अमित कंडारी एवं पीयूष शर्मा उपस्थित रहे।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अध्यापिकाएँ कुमारी कुसुम रावत एवं प्रीती के मार्गदर्शन में छात्राओं – आस्था, साहिना, खुशी, प्रियांशी, अंशिका, भूमिका, दीपिका, दीक्षा, अंजलि, राखी आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन की सराहना करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु मताधिकार के प्रयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!