उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का निवर्तमान प्रधान संदीप पुष्पाण को मिला निमंत्रण

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम पंचायत पैज किमाणा के निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण आगामी 26 जनवरी को 76 वे गणतंत्र दिवस परेड़ मे शामिल होगे। गणतंत्र दिवस परेड़ मे शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण भेजा गया है। उनके द्वारा सामाजिक व विकास कार्यो मे विशिष्ट योगदान को देखते हुए उन्हे 76 वे गणतंत्र दिवस परेड़ मे शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है ।

76 वे गणतंत्र दिवस परेड़ मे शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,गढवाल सासंद अनिल बलूनी व केन्द्रीय मंत्रिमंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्राम प्रधान पैज किमाणा के प्रशासक व निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण वर्ष 2009 मे उत्तराखंड के सबसे युवा प्रधान निर्विरोध चुने गये थे तथा पांच वर्षो के कार्यकाल मे उन्होने ग्राम पंचायत के अन्तर्गत विकास कार्यो को गति देने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा वर्ष 2012 की ऊखीमठ तथा वर्ष 2013 की आपदा के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रो तथा आपदा प्रभावित लोगो को राहत पहुंचाने मे विशिष्ट कार्य किया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय उन्होने निजी संसाधनो से जरूरतमंद लोगो को खाद्यान्न सामाग्री व मेडिकल किट पहुचाने मे विभिन्न सामाजिक संगठनो व शासन – प्रशासन की यथासंभव मदद की। 2010 से लेकर वर्तमान समय तक वे जी आई सी ऊखीमठ के पी टी ए अध्यक्ष पद पर रहकर नौनिहालो को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। वर्ष 2019 मे फिर वे ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रधान पद पर निर्वाचित हुए तथा उसके बाद प्रधान संगठन प्रदेश सलाहकार तथा प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक पद पर रहकर संगठन व ग्राम पंचायतो के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहे। वर्तमान मे सन्दीप पुष्वाण अध्यक्ष रामबाडा, घिनूरपाणी, गरूणचट्टी संघर्ष समिति , जिलाध्यक्ष विराट हिन्दुस्तान संगम सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओ से जुड़कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्षरत है। सामाजिक व विकास कार्यो मे उनका महत्वपूर्ण योगदान होने के कारण उन्हे आगामी 26 जनवरी को 76 वे गणतंत्र दिवस परेड़ मे शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण मिला है। गणतंत्र दिवस परेड मे उन्हे शामिल होने का निमंत्रण मिलने से केदार घाटी गौरवान्वित हुई है तथा सन्दीप पुष्वाण को प्रधानमंत्री कार्यालय से गणतंत्र दिवस परेड मे शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर प्रधान संगठन, विभिन्न क्षेत्रो के जनप्रतिनिधियो ,सामाजिक संगठनो व आम जनमानस ने खुशी व्यक्त करते हुए सन्दीप पुष्वाण को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!