उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग पार्किंग में अतिरिक्त वसूली पर संचालक पर लगा 10000 का जुर्माना

अतिरिक्त वसूली पर पार्किंग संचालक पर 10000 का जुर्माना

पार्किंग सुविधा के लिए 400 की जगह 800 रुपए की मांग

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में पार्किंग संचालकों द्वारा अतिरिक्त पार्किंग फीस वसूली पर 10,000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। सोमवार को जिला प्रशासन को इस सम्बंध में शिकायत मिली थी, जिसपर तुरंत एक्शन लेते हुए पार्किंग संचालक पर जुर्माना लगाया गया।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग लगातार प्रयासरत है। यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद रहे इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं नियमों का उल्लंघन एवं यात्रा व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों पर सख्त कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जब केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग पार्किंग संचालकों द्वारा अतिरिक्त वसूली की शिकायत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्राप्त हुई। उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर सोनप्रयाग सेक्टर मजिस्ट्रेट को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने यात्रियों द्वारा मिली शिकायत के अनुसार पार्किंग संचालक तीन दिनों की पार्किंग सुविधा के लिए 400 की जगह 800 रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि करने के बाद पार्किंग संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए 10,000 रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!