उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

अंकिता की बरसी पर व्यापारियों ने निकाला कैंडिल मार्च दी श्रद्धांजलि

अंकिता की बरसी पर व्यापारियों ने निकाला कैंडिल मार्च दी श्रद्धांजलि
रूद्रप्रयाग। अंकिता भंडारी हत्याकांड के एक साल बीत जाने पर भी पहाड़ की इस बेटी को न्याय नहीं मिल पाया।
अंकिता की पहली बरसी पर केदार घाटी के फाटा एवं सोनप्रयाग में व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने कहा की अंकिता हत्याकांड को आज एक साल हो गया है लेकिन पहाड़ की इस बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार हत्यारों की पैरवी कर रही है।
व्यापार संघ अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या के एक साल बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिल पाना सरकार की उदासीनता को दिखाता है।
फाटा में व्यापारियों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर बाजार के छोर से दूसरे छोर तक कैंडिल मार्च निकालकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी इस दौरान व्यापारी अतुल जमलोकी ,जगत सिंह रमोला ,शैलेंद्र सजवान, सुनील सेमवाल, सुदर्शन जमलोकी, पंचम सिंह रावत, साहिल रावत, दीपक नेगी, अनूप जमलोकी, नीरज नेगी, लकी, अनिल ,नरेश, पंकज सहित सभी व्यापारी मौजूद रहे।

सोनप्रयाग में व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

सोनप्रयाग में सभी व्यापारियों ने अध्यक्ष अंकित गैरोला के नेतृत्व में एकत्र होकर बाजार में कैंडील मार्च निकालकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान सभी व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!