उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की 29 समस्याएं दर्ज 17 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

रूद्रप्रयाग। जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा आज 29 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें सड़क, बिजली, शिक्षा, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सेमा शशि नौटियाल ने दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण हेतु स्वीकृति दिलवाए जाने, कुमड़ी की प्रधान दमयंती देवी ने वे. पाठशाला में पुस्ता टूटने से कीचन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने संबंधी समस्या से अवगत कराया। राज्य आंदोलनकारी राम भरोसे ने फेगू-बरम्वाड़ी सड़क के अंतर्गत बगोड़ा बैंड से दुर्गा मंदिर सड़क पर विवाद को सुलझान हेतु भूमि का सीमांकन करने, बेला निवासी शिवराज सिंह ने उनके आवास के समीप स्थित हैंडपंप पर मोटर लगाने, मदोला गांव के नीरज सिंह ने उनके आवासीय भवन के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन न हटाने संबंधी शिकायत दर्ज की। क्यूड़ी गांव की वृंदा देवी, छौंदाड़ी देवी व गरगोती निवासी हेमा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, बैरांगणा निवासी जयकृष्ण भट्ट ने सिचांई नहर की मरम्मत न किए जाने, बड़ासू की नीता देवी, राकेश सिंह व नरेंद्र सिंह ने बादल फटने से उनके आवासीय भवन के नीचे की दीवार क्षतिग्रस्त होने, वार्ड नं.03 नेगी मोहल्ला के निवासियों द्वारा पूर्व से ही संचालित करने संबंधी शिकायत दर्ज की। जलई निवासी मुरली लाल ने बीते अप्रैल माह से विकलांग पेंशन न आने की शिकायत की।
जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें जिसमें कई शिकायतों को तीन दिन एवं कई शिकायतों को एक सप्ताह या 10 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर तत्काल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा जो शासन स्तर को प्रेषित किए जाने हैं उन्हें तत्परता से शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों में आवेदक द्वारा जो भी समस्या से अवगत कराया गया है उसका समाधान किया जाना संभव है तो कब तक समाधान किया जाएगा, संबंधित आवेदन पत्र के संबंध में स्पष्ट आख्या से आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह अपनी समस्या को लेकर आश्वस्त हो जाए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 112 तथा एल-2 पर 27 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, सहायक अभियंता एनएच नंदिता, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी शिकायत समाधान विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!