सीएम धामी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन, मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में विजय व बालिकाओ में कुमकुम ने मारी बाजी

सीएम धामी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन, मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में विजय व बालिकाओ में कुमकुम ने मारी बाजी
रुद्रप्रयाग। भाजपा युवा मोर्चा रुद्रप्रयाग द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन्मदिन पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया , युवा मोर्चा द्वारा युवाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया,
मैराथन दौड़ का आयोजन भीरी से बांसबाड़ा तक किया , मैराथन दौड़ को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी एडवोकेट अरुण चमोली व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा ने हरी झंड़ी दिखाकर युवाओं का उत्साहवर्धन कर दौड़ शुरू की।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर विजय सिंह रहे व उनको 3100₹ नकद पुरस्कार व मिला
द्धितीय स्थान पर मोहित रहे उनको 2100 ₹ नकद पुरुस्कार मिला तृतीय स्थान पर संजय रहे व उनको 1100 ₹ का पुरस्कार मिला ,वही बालिकाओ में प्रथम स्थान पर कुमकुम द्वितीय स्थान पर दिव्यांशी तृतीय स्थान पर मेघा रही ।
जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के कीर्तिमान स्थापित कर रहा है
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया श्री पंकज कप्रवान जी ,कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री युवा मोर्चा श्री हर्षवर्धन सती जी,आशीष कण्डारी, अमित प्रदाली, राजीव भट्ट थे ।



