क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन अंतिम चरण में, 19 से 23 सितंबर तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन अंतिम चरण में, 19 से 23 सितंबर तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
रूद्रप्रयाग। क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन अंतिम चरण में है। परिसीमन की अनंतिम सूची प्रकाशित की जा चुकी है। इस पर आपत्ति जताने एवं सुनवाई का समय 19 सितंबर गुरुवार से शुरू होगा। जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार क्षेत्र पंचायत में 115 एवं जिला पंचायत में 18 क्षेत्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रस्तावित है। क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत अगस्त्यमुनि एवं जखोली में 40-40 और ऊखीमठ में 35 क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया होगी जबकि जिला पंचायत के अंतर्गत अगस्त्य मुनि में 08, जखोली में 06 जबकि ऊखीमठ में 04 क्षेत्रों में प्रकिया प्रस्तावित है। उक्त सूची पर अगर किसी कोई आपत्ति है तो 19 से 23 सितंबर तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायतीराज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति लिखित रूप में दर्ज करवाई जा सकती है। प्राप्त आपत्तियों पर शासन द्वारा तय तारीख के अनुसार क्षेत्र पंचायत हेतु 24 जबकि जिला पंचायत हेतु 25 सितंबर को प्रात 11 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय में सुनवाई होगी।



